नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में 9 की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

अबुजा, 19 सितम्बर (आईएएनएस)| नाइजीरिया में एक हमले में नौ लोगों की मौत हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि यह हमला आतंकवादी समूह बोको हराम ने किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य सूत्रों ने हमले की पुष्टि की है। यह हमला बुधवार देर अलजिलाती नगोमारी गांव में हुआ।

एक सैन्य सूत्र ने नाम नहीं जाहिर करने पर कहा कि पीड़ितों में से चार को धनुष व तीर से मारा गया, जबकि पांच अन्य को कुल्हाड़े से काट दिया गया।


सबसे अधिक आबादी वाले अफ्रीकी देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र को बोको हराम द्वारा एक दशक से अधिक समय से अस्थिर किया गया है, जिसने 2014 में सैकड़ों स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)