बिहार: नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के लिए राजद नेता गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली: लॉकडाउन में सब्जी विक्रेताओं को पीटने वाला शख्स गिरफ्तार

पटना | बिहार की नीतीश कुमार सरकार की आलोचना करना राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक नेता को महंगा पड़ गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और शराबबंदी कानून को धता बताने वाला एक वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने राजद नेता सचिन कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मधुबनी पुलिस के तकनीकी सेल के नेतृत्व में पुलिस ने सचिन कुमार चौधरी को उनके घर से गिरफ्तार किया है।


चौधरी मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र के बरही गांव के रहने वाले हैं तथा राजद की मधुबनी जिला इकाई के उपाध्यक्ष हैं।

चैधरी पर आरोप है कि इन्होंने फेसबुक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जारी एक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें शराबबंदी कानून को धता बताया गया है। चौधरी ने मुख्यमंत्री की बातों की आलोचना भी की है।

जयनगर के पुलिस उपाधीक्षक सुमित कुमार ने चौधरी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि तकनीकी सेल पूरे मामले की छानबीन कर रहा है।


राजद ने इस गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए इसे सरकार की तानाशाही बताया है। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद सत्ता पक्ष बौखला गया है और असहिष्णु बन गया है। सत्ता पक्ष अब खुद की आलोचना करने वालों को डंडे के बल पर चुप कराना चाहता है।”


बिहार : तांत्रिक के कहने पर संतान के लिए दे दी भतीजे की बलि

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)