मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)| फिल्म ‘तुम बिन 2’ के अभिनेता आदित्य सील के लिए ‘नमस्ते इंग्लैंड’ जैसी फिल्म में काम करना एक सुखद अनुभव रहा है। विपुल शाह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।
आदित्य ने एक बयान में कहा, “इस तरह की बड़ी फिल्म का हिस्सा बनना अद्भुत और सुखद है। अर्जुन और परिणीति ने बहुत अच्छा काम किया है। उनकी छोटी-छोटी नोंक-झोंक बहुत ही उम्दा है और आपका मनोरंजन करेगी।”
उन्होंने कहा कि वह फिल्म में अपने किरदार के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकते।
‘नमस्ते इंग्लैंड’ गुरुवार को रिलीज हो रही है।