तेल कंपनियों ने आज रक्षाबंधन के दिन ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। तेल कंपनियों ने तेल की कीमतों में आज कोई बढ़ोतरी नहीं की है। अगस्त महीने में अब तेल की कीमतें स्थिर चल रही हैं। इसके पहले जुलाई के महीने में अब तक डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए जा चुके हैं।
अगर पेट्रोल की बात करें तो इसमें एक महीने से ज्यादा समय से बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन डीजल के दाम लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल कल के भाव 80.43 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल भी कल के भाव 73.56 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.11 रुपये प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल 82.05 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 77.06 रुपये प्रति लीटर हैं। चेन्नई में कोई बदलाव नहीं तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल 83.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.86 रुपये प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में तेल का दाम-
हर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 73.56 |
मुंबई | 87.19 | 80.11 |
चेन्नई | 83.63 | 78.86 |
कोलकाता | 82.05 | 77.06 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।