Nobel Prize 2019: जॉन गुडेनफ, स्टेनली विटिंघम और अकीरा योशिनो को मिला केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

  • Follow Newsd Hindi On  

Nobel Prize 2019: जॉन गुडेनफ (John B. Goodenough), स्टेनली विटिंघम (M. Stanley Whittingham) और अकीरा योशिनो (Akira Yoshino) को इस वर्ष का केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2019) मिला है। इन्हें लिथियम-आयन बैटरी का विकास (development of lithium-ion batteries) करने के लिए ये पुरस्कार दिया गया है।

सबसे पहले घोषित हुआ चिकित्सा का नोबेल

इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है। सबसे पहले चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। 8 को भौतिकी और आज 9 को रसायन के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। अब 10 को साहित्य और 11 को शांति के नोबल पुरस्कार का एलान किया जाएगा। सबसे आखिर में 14 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल विजेता के नाम का एलान किया जाएगा।


नोबेल पुरस्कार में क्या मिलता है?

नोबेल पुरस्कार के हर विजेता को करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की राशि दी जाती है। इसके साथ 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। पदक के एक ओर नोबेल पुरस्कार के जनक अल्फ्रेड नोबेल की छवि, उनके जन्म तथा मृत्यु की तारीख लिखी होती है। पदक की दूसरी तरफ यूनानी देवी आइसिस का चित्र, रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस स्टॉकहोम तथा पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है।

गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार हर साल स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1901 में हुई थी। ये पुरस्कार चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)