नतीजों के बाद पार्टी अपना आकलन करेगी : अर्जुन मुंडा

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| झारखंड के तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके और मौजूदा समय मोदी सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा का कहना है कि दो बजे तक जब 15 राउंड की मतगणना हो जाएगी, तब सही तस्वीर साफ हो जाएगी।

अभी रुझानों के मुताबिक हार-जीत की बात कहना उचित नहीं है। यहां आवास पर मीडिया से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आखिर तक भाजपा अपनी जगह बना लेगी। उन्होंने कहा कि नतीजों के बाद आजसू भी सैद्धांतिक और वैचारिक ²ष्टि से भाजपा का साथ देगी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी चुनाव के बाद सभी बिंदुओं पर आकलन कर उचित निर्णय लेगी।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)