Odisha Assembly Election Results 2019 Live Updates: बीजद 64, भाजपा 19 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे

  • Follow Newsd Hindi On  
Odisha Assembly Election Results 2019 Live Updates

Live Updates:

11 बजे तक का अपडेट


64 सीटों पर बीजद, 19 सीटों पर भाजपा और 7 सीटों पर कांग्रेस आगे

Odisha Assembly Elections Results 2019: 17वीं लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव भी संपन्‍न हुए हैं। यहां विधानसभा चुनाव के लिये मतदान, लोकसभा सीटों के लिये होने वाले मतदान के साथ ही हुए थे। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही चार चरणों में ही विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले गए थे। यहां विधानसभा की कुल 147 सीटें हैं और फिलहाल नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) यहां सत्ता में है। 2014 में हुए चुनाव में बीजू जनता दल ने 117 सीटें जीतते हुए स्‍पष्‍ट बहुमत हासिल किया था। लगातार 4 बार से मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक को इस बार भाजपा से खासी चुनौती मिल सकती है। यहां नवीन पटनायक की BJD का दबदबा कायम है। वहीं भाजपा ओडिशा चुनाव 2019 मे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद में है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)