ओडिशा 2023 में करेगा पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी

  • Follow Newsd Hindi On  

भुवनेश्वर, 27 नवंबर (आईएएनएस)| ओडिशा एक बार फिर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करता दिखाई देगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया कि राज्य 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व कप के मैच राजधानी भुवनेश्वर के अलावा राउरकेला में भी खेले जाएंगे। भुवनेश्वर ने इससे पहले 2018 में पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की है। तब राजधानी के कलिंगा स्टेडियम में ही मैच खेले गए थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, “यह एक बार फिर साबित हो गया है कि ओडिशा विश्व हॉकी में वैश्विक सेंटर बन गया है। हॉकी प्रशंसक एक बार फिर 2023 में भुवनेश्वर और राउरकेला में बेहतरीन हॉकी देखेंगे।”


इस विश्व कप की मेजबानी में तीन देश अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे जिनमें भारत के अलावा मलेशिया और बेल्जियम भी थे। कई राउंड तक चली प्रक्रिया में भारत ने बाजी मारी।

राउरकेला में पानपोश हॉस्टल देश में हॉकी का बड़ा केंद्र है और भारतीय हॉकी में सुंदरगढ़ के योगदान को सराहने के लिए मुख्यमंत्री ने इस टूर्नामेंट के लिए राउरकेला का नाम प्रस्तावित किया।

बयान के मुताबिक, “यह राउरकेला और सुंदरगढ़ को वैश्विक हॉकी पर नई पहचान दिलाएगा।”


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)