ओडिशा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

  • Follow Newsd Hindi On  

भुवनेश्वर, 26 जनवरी (आईएएनएस)| ओडिशा में 71वां गणतंत्र दिवस रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल गणेशी लाल ने तिरंगा फहराया और यहां महात्मा गांधी रोड में राजकीय समारोह में सलामी ली। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समारोह में अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यह पहली बार था कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया।


राज्य भर में सुचारु रूप से गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राज्य की समृद्ध संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति को प्रदर्शित करने वाली शानदार परेड, रंगीन झांकी निकाली गई।

परेड में लगभग 48 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)