ओलम्पिक समिति का अधिकारी टोक्यो ओलम्पिक स्थागित के पक्ष में

  • Follow Newsd Hindi On  

टोक्यो, 20 मार्च (आईएएनएस)| जापान ओलम्पिक समिति के एक अधिकारी ने कोरोनावायरस से व्याप्त स्थिति के कारण ओलम्पिक खेलों को स्थगित करने की बात कही है। रिटायर्ड जूडो खिलाड़ी काओरी यामागुची जो जेओसी कार्यकारी बोर्ड के सदस्य हैं ने जापान के अखबार निक्केई से कहा कि खिलाड़ी 24 जुलाई से होने वाले खेलों की तैयारी करने की स्थिति में नहीं है।

यामागुची ने कहा, “ओलम्पिक उस स्थिति में नहीं होने चाहिए जहां विश्व इसका लुत्फ नहीं उठा सके।”


उन्होंने कहा, “जहां तक मैं कह सकती हूं, अमेरिका और यूरोप के खिलाड़ी ट्रेनिंग और अपने क्वालीफाइंग मैचों को खत्म नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनका ओलम्पिक की तैयारी करना मुश्किल हो रहा है।”

55 साल की यामागुची ने कहा कि वह 27 मार्च को होने वाली जेओसी की बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे को उठाने वाली हैं।

यामागुची की टिप्पणी उस समय आई है जब अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने खिलाड़ियों से अपनी तैयारियों को जारी रखने को कहा है।


इससे पहले विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबास्टियन कोए ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी को ओलम्पिक खेलों को स्थगित किया जा सकता है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)