पांचवां ‘साइंस एट द सभा’ 16 फरवरी को

  • Follow Newsd Hindi On  

चेन्नई, 6 फरवरी (आईएएनएस)| द इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंसेज द्वारा आयोजित ‘साइंस एट द सभा’ का पांचवां संस्करण यहां 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। आम लोगों के लिए चल रहे कार्यक्रम के एक भाग के रूप में द इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंसेज 16 फरवरी को शाम 4 बजे से 7.30 बजे के बीच द म्यूजिक एकेडमी (टीटीके ऑडिटोरियम) में विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर चार सार्वजनिक वार्ताओं का एक सेट आयोजित कर रहा है।

अधिकारी ने कहा कि उम्र या पृष्ठभूमि से इतर इस चार्चा का लक्ष्य विज्ञान में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए हैं।


यह आयोजन भारतीय उपमहाद्वीप के कुछ महत्वपूर्ण प्रागैतिहासिक स्थलों पर प्रकाश डालते हुए ऑडिटोरियम के बाहर एक पैनल प्रदर्शनी के साथ होगा। ‘साइंस एट द सभा’ सभी के लिए स्वतंत्र और खुला है। हालांकि, एडवांस में वेब के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)