Panipat: युवती के साथ अस्पताल के ICU में गैंगरेप, दो कर्मचारियों ने दिया घटना को अंजाम

  • Follow Newsd Hindi On  

Panipat: हरियाणा के पानीपत (Panipat) से एक 22 साल की युवती के साथ गैंगरेप (Gang Rape)का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है और बीपी पल्स रेट गिरने की वजह से उसे मॉडल टाउन स्थित एक प्राइवेट अस्पताल (Private Hospital) में भर्ती कराया गया था। गैंगरेप (Gang Rape) का आरोप अस्पताल के ही दो कर्मचारियों पर लगा है।

युवती की अवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। लेकिन, बाद में दोनों आरोपी भाग निकले। पीड़ित के पिता की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दो कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबकि, मतलौडा के एक गांव निवासी पिता ने अपनी बेटी को असंध रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को पेट संबंधी बीमारी है। 25 जनवरी की रात को अस्पताल के दो कर्मचारियों ने वार्ड में भर्ती युवती के साथ गैंगरेप किया। युवती के शोर मचाने पर परिजनों की आंख खुली।

एक आरोपी फरार

परिजनों ने युवती के वार्ड से भाग रहे दोनों कर्मचारियों को पकड़ लिया। रेप की बात सामने आने पर परिजनों और अन्य लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी। हांलाकि आरोपी मौका पाकर भाग निकले। जबकि एक आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है।
दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

युवती के पिता ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। पुलिस CCTV फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश कर रही है। अस्पताल प्रशासन इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उधर, मॉडल टाउन थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)