बिहार: मंत्री ने कही नौकरी से निकालने की बात, ताली बजाकर विरोध करेंगे पटना नगर निगम कर्मी

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: मंत्री ने कही नौकरी से निकालने की बात, ताली बजाकर विरोध करेंगे पटना नगर निगम कर्मी

पटना नगर निगम (Patna Municipal Corporation) के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा से नाराज हैं। नाराजगी की वजह नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा का एक बयान है, जिसमें उन्होंने 2 महीने बाद कर्मचारियों को हटाने की बात कही थी। इस बात से नगर निगम कर्मचारियों में भारी रोष है। अब नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मंत्री जी का ताली बजाकर विरोध करने का फैसला किया है।

5 मिनट तक ताली बजाकर करेंगे मंत्री का विरोध

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि 31 मार्च और 1 अप्रैल को ताली बजाकर नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा का विरोध दर्ज करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि 31 मार्च को सभी कर्मचारी 1 बजे से एक बजकर 5 मिनट तक ताली बजाकर नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा का विरोध जताएंगे। कर्मचारियों ने फैसला लेते हुए कहा कि कोरोना जैसे स्थिति में विरोध जताने के बावजूद काम पर लगे रहेंगे।


पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के नेता नंद किशोर दास ने ताली बजाकर विरोध करने का फैसला लिया है। चंद्रप्रकाश सिंह का कहना है कि कोरोना जैसे महामारी के संकट में भी नगर निगम के कर्मचारी गली, मोहल्लों को साफ कर रहे हैं। वहीं नगर विकास मंत्री इस मुश्किल समय में दैनिक मजदूरों को 2 महीने के बाद हटाने की बात कर रहे हैं। यह मजदूरों का मनोबल तोड़ने वाला बयान है।

चंद्र प्रकाश सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री सफाई कर्मियों के सम्मान में देश के लोगों से ताली बजा रहे हैं और दूसरी तरफ ये हमारी सफाई करने में लगे हैं। ऐसे परिस्थिति में भी सफाईकर्मी काम नही छोड़ेंगे पर सभी अंचल में खड़े होकर 5 मिनट तक ताली बजाकर विरोध दर्ज कराएंगे।


बिहार में गर्मी शुरू होते ही एईएस का प्रकोप, बच्चे की मौत


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)