Patna Sahib Vidhan Sabha Seat: इस बार बीजेपी के अभेध किले को भेधने की कोशिश में महागठबंधन

  • Follow Newsd Hindi On  

Patna Sahib Vidhan Sabha Seat: पटना साहिब विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का खास दबदबा है। फिलहाल बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद किशोर यादव इस क्षेत्र के विधायक हैं। पिछले चुनाव में उन्हें कड़ी टक्कर मिली थी, लेकिन इस बार महागठबंधन की किसी भी सूरत में बीजेपी को हराकर ये सीट अपने नाम करना चाहेंगा।

पटना विधानसभा सीट का इतिहास

पटना साहिब विधानसभा प्रदेश की सबसे पुरानी सीटों में से भी एक है। साल 1957 में यहां जब पहली बार चुनाव हुआ और शुरुआती दो चुनाव कांग्रेस ने जीते। इसके बाद से यहां जनसंघ ने अपने पैर जमाएं। फिर कांग्रेस ने वापसी की, बीच में जनता पार्टी भी आई। वहीं 1995 में यहां बीजेपी ने जीत दर्ज की और तब से अब तक ये सीट बीजेपी के पास है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

पटना में कुल वोटरों की संख्या साढ़े तीन लाख के करीब है, जिसमें से 54 फीसदी पुरुष वोटर हैं।  इस सीट पर वैश्य समाज के करीब 80 हजार के करीब वोटर हैं, उसके बाद कोइरी, कुर्मी और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी बड़ी संख्या में हैं। जबकि यादव जाति के वोटर पचास हजार से अधिक हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 

साल 2015 के चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला राजद-जदयू के गठबंधन से था। इस चुनाव में बीजेपी विधायक नंद किशोर यादव काफी छोटे अंतर से चुनाव जीते थे। नंद किशोर यादव को 88108 वोट मिले, जबकि राजद के संतोष मेहता को 85 हजार के करीब वोट मिले थे।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – नंद किशोर यादव


प्रबल भारत पार्टी – शिवनंदन तिवारी

Patna Sahib Vidhan Sabha winner : पटना साहिब के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Nand Kishore Yadav BJP 88108 Santosh Mehta RJD 85316
2010 Nand Kishoreyadav BJP 91419 Parvej Ahmad INC 26082
OCT 2005 Nand Kishore Yadav BJP 70148 Bharti Devi RJD 34178
FEB 2005 Nand Kishor Yadav BJP 62746 Anil Kumar Yadav RJD 29993
2000 Nand Kishor Yadav BJP 65377 Gyanedra Kumar Yadav RJD 33885
1995 Nand Kishore Yadav BJP 41228 Ramlakhan Singh JD 34798
1990 Mahtab Lal Singh JD 27092 Vimlesh Singh BJP 20927
1985 Sharat Kumar Jain INC 25008 Ram Lakhan Yadav CPI 22241
1980 Sarad Kumar Jain INC(I) 15691 Ram Deo Mahto BJP 15411
1977 Ramdeo Mahto JNP 44251 Ram Ran Vijaya Singh INC 12591
1972 Jamil Ahmad INC 16443 Ramdeo Mahto BJS 16036
1969 Ramdeo Mahto BJS 17263 Taki Rahim CPM 11696
1967 R D. Mahto BJS 26730 J. Ahmad INC 6779
1962 Zahra Ahmad INC 13739 Sant Singh JS 10358
1957 Zahra Ahmad INC 9971 Brij Mohan Lal BJS 3749

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)