Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। जिसके चलते पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों जहां कल पेट्रोल के दाम स्थिर रखे थे, वहीं डीजल के दाम 13 पैसे तक कम कर दिए गए थे।
दिल्ली में आज 6 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल कल के भाव 82.08 रुपये लीटर है और डीजल 73.27 रुपये प्रति लीटर है। कल डीजल 13 पैसे सस्ता हुआ था। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल कल के भाव 88.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.81 रुपये प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल की कीमत कल के बराबर है। पेट्रोल 83.57 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 76.77 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल 85.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.58 रुपये प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में तेल का भाव-
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 82.08 | 73.27 |
मुंबई | 88.73 | 79.81 |
चेन्नई | 85.04 | 78.58 |
कोलकाता | 83.57 | 76.77 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।