Petrol Diesel Price:पेट्रोल-डीजल के दाम से आम आदमी को आज भी राहत, जानिए कितनी हैं कीमतें

  • Follow Newsd Hindi On  
Petrol and diesel prices are stable today know the price of your city

Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में गुरुवार को कच्चे तेल के दाम में तेजी का माहौल रहा। इधर डोमेस्टिक मार्केट में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies (OMCs) ने आज लागातर 15वें दिन पेट्रोल – डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके पहले तेल की कीमतों में कटौती की गई थी। इस महीने में अब तक सिर्फ एक बार तेल के दाम में कटौती की गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में इसके पहले पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 14 पैसे सस्ता हुआ था। मार्च महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी। 24 मार्च को पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे और डीजल की कीमत में 17 पैसे की कमी की गई थी। 25 मार्च को डीजल 20 पैसे और पेट्रोल 21 पैसे सस्ता हुआ था। वहीं 30 मार्च को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था। इस कटौती के बाद पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ।


आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 90.40 80.73
मुंबई 96.82 87.81
चेन्नै 92.43 85.73
कोलकाता 90.62 83.61
भोपाल 98.41 88.98
रांची 87.95 85.35
बेंगलुरु 93.43 85.60
पटना 92.74 85.97
चंडीगढ़ 86.94 80.43
लखनऊ 88.72 81.13

(स्रोत- IOC SMS)

 


प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)