पीरागढ़ी में आग लगने पर भाजपा का ‘मेरी दिल्ली-मेरा सुझाव’ कैंपेन हुआ स्थगित (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली के पीरागढ़ी उद्योग नगर में गुरुवार को आग लगने की घटना के बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने ‘मेरा दिल्ली-मेरा सुझाव’ अभियान स्थगित कर दिया है। यह कैंपेन आज शुरू होने वाला था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसे में आज शुरू होने वाले कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार से ‘मेरी दिल्ली-मेरा सुझाव’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया था। इस मुहिम के तहत भाजपा दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए जनता के बीच जाकर सुझाव लेगी और उसी के आधार पर पार्टी का मेनिफेस्टो (घोषणापत्र) जारी होगा।

मुहिम को लॉन्च करने के लिए सब कुछ तैयारियां पूरी कर ली गई थीं मगर पीरागढ़ी उद्योग नगर की फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 4.30 बजे आग लगने के बाद भाजपा ने आज का अपना सबसे बड़ा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।


आग बुझाने के लिए 35 से ज्यादा दमकल वाहन मौके पर बुलाए गए हैं। एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। बचाव कार्य जारी है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)