लोकसभा चुनाव 2019 : पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

  • Follow Newsd Hindi On  
लोकसभा चुनाव 2019 : पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

चंडीगढ़ | लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों और राजधानी चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

राज्य भर में मतदाताओं को सुबह सात बजे चुनाव शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों की तरफ जाते देखा जा रहा था।


मुख्य चुनाव अधिकारी एस. करुणा राजू ने आईएएनएस से कहा, “सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया है।”

यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है।

यहां 13 लोकसभा क्षेत्रों में कुल 2,07,81,211 मतदाता 278 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे जिनमें 24 महिलाएं हैं।


राजू ने कहा कि चुनाव के लिए 23,213 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस दौरान 3,94,780 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चंडीगढ़ में 191 मतदान केंद्रों में 597 बूथ बनाए गए हैं।

इस सीट पर चार बार से सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल (70), भाजपा उम्मीदवार की मौजूदा सांसद किरण खेर (66), पूर्व केंद्रीय मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार हरमोहन धवन (78) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)