पंजाब : महिला सहित 2 आतंकवादी गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 12 नवंबर (आईएएनएस)| पंजाब पुलिस ने यहां मंगलवार को दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। ये लोग राज्य में आतंक फैलाने की कोशिश में थे। अधिकारियों ने इसकी सूचना दी।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि उनकी योजना प्रमुख हिंदू नेताओं को मारने की थी।


महिला की पहचान सुरिंदर कौर के रूप में की गई है, जो लुधियाना सिटी के किसी निजी अस्पताल में एक नर्स के तौर पर काम करती है।

उसके पुरुष साथी की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है, जो पहले दुबई में काम करता था। वे सोशल नेटवर्किं ग साइट्स के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए और फेसबुक में दोस्त बन गए।

उनकी गतिविधियों पर साइबर क्राइम सेल की नजर एक महीने से थी।


जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों को पंजाब में आतंक फैलाने का काम दिया गया था और उन्हें विदेशी रकम भी मिली थी।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)