राष्ट्रपति कोविंद पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन में होंगे शामिल, छात्र संघ का बॉयकॉट का ऐलान

  • Follow Newsd Hindi On  
राष्ट्रपति कोविंद पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन में होंगे शामिल, छात्र संघ का बॉयकॉट का ऐलान

CAA और NRC के खिलाफ चल रहे आंदोलन को देश भर के विश्वविद्यालयों ने अपना समर्थन दिया है और सड़कों पर उतरकर सरकार के सामने विरोध दर्ज कर रहे हैं। साथ ही साथ जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर पुलिस दमन ने भी छात्रों को झकझोर दिया है। पांडिचेरी विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी देश के अलग-अलग हिस्सों में जारी आंदोलन का समर्थन किया है।

इस बीच 23 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुडुचेरी जाएंगे और पांडिचेरी विश्वविद्यालय के 27वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। वहीं पांडिचेरी विश्वविद्यालय छात्र संघ इस कार्यक्रम के विरोध में उतर गया है। पांडिचेरी विश्वविद्यालय छात्र संघ ने दीक्षांत समारोह के बहिष्कार का ऐलान किया है। छात्र संघ ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि वर्तमान समय में देश भर में CAA और NRC के खिलाफ चल रहे आंदोलन को देखते हुए हमने कार्यक्रम के बॉयकॉट का ऐलान किया है।


छात्र संघ के अध्यक्ष अक्षय यादव ने नोटिस जारी करते हुए छात्रों से कार्यक्रम में नहीं शामिल होने की अपील की है। छात्र सत्ता का दमन झेल रहे हैं, हम छात्रों के समर्थन में खड़े हैं और सरकार द्वारा ऐसे असंवैधानिक कानूनों को थोपने के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)