परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया से हुईं दूर

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ‘खुद के लिए’ समय निकालने के लिए कुछ समय के लिए सोशल मीडिया छोड़ रहीं हैं।

परिणीति ने इसका खुलासा इंस्टाग्राम स्टोरी से किया, उन्होंने कहा कि वह जल्द ही वापस आएंगी।


परिणीति ने लिखा, “कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से डेटॉक्स होने की जरूरत है और जरूरी भी है। आप सभी से बाद में भेंट होगी।”

हाल ही में परिणीति ने खुद की दुल्हन के रूप में तैयार की गई एक तस्वीर को शेयर करके प्रशंसको का दिल जीता था।

फिल्म की बात करें तो उन्हें दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित अगली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ ‘इशकजादे’ के सह-कलाकार अर्जुन कपूर भी हैं।


–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)