Priyaank Shaza Wedding: पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी की शादी, देखें वायरल तस्वीरें

  • Follow Newsd Hindi On  

Priyaank Shaza Wedding : प्रियांक शर्मा-शजा मोरानी की शादी (Shaza Morani and Priyank Sharma wedding) में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) दोनों को एक साथ देखने के बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चें हो रहे हैं। मोरानी हाउस में शादी का आयोजन किया गया था। अनिल कपूर, बॉनी कपूर, सनी देओल, श्रद्धा कपूर, जुही चावला, भाग्यश्री समेत कई बॉलीवुड सितारे शादी के जश्न में शरीक हुए।


बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की है। शादी का आयोजन ज्यादा बड़े पैमाने पर नहीं किया गया था।

प्रियंका और शजा ने पिछले साल 9 दिसंबर को मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस में शादी के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद कल यानि 4 फरवरी को दोनों ने सात फेरे लिए। यह शादी दोनों धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार हुई है।


मोरानी हाउस में शादी का आयोजन किया गया था। अनिल कपूर, बॉनी कपूर, सनी देओल, जुही चावला, भाग्यश्री समेत कई बॉलीवुड सितारे शादी के जश्न में शरीक हुए।

बेटे की शादी में पद्मिनी भी काफी खुश नजर आईं। उन्होंने ढोल बजवाकर जमकर डांस किया।

श्रद्धा कपुर ने भी शादी में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह काफी खुबसूरत नजर आ रही थीं। श्रद्धा, प्रियांक शर्मा की रिश्ते में बहन लगती हैं।

प्रियांक और शजा एक-दूसरे को 16 सालों से डेट कर रहे थे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)