आरक्षण पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के ताजा बयान पर सियासी संग्राम जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भागवत के इस बयान को खतरनाक बताया है। मंगलवार को ट्विटर के जरिए उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर संघ को घेरा और कहा कि RSS के मंसूबे खतरनाक हैं, आरक्षण पर बहस के बहाने ये सामाजिक न्याय पर निशाना साधना चाहते हैं।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘RSS का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक हैं। जिस समय भाजपा सरकार एक-एक करके जनपक्षधर कानूनों का गला घोंट रही है उसी समय RSS ने भी लगे हाथ आरक्षण पर बहस करने की बात उठा दी है। बहस तो शब्दों का बहाना है मगर RSS-BJP का असली निशाना सामाजिक न्याय है। लेकिन क्या आप ऐसा होने देंगे?’
RSS का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक हैं। जिस समय भाजपा सरकार एक-एक करके जनपक्षधर कानूनों का गला घोंट रही है। RSS ने भी लगे हाथ आरक्षण पर बहस करने की बात उठा दी है।
बहस तो शब्दों का बहाना है मगर RSS-BJP का असली निशाना सामाजिक न्याय है।
लेकिन क्या आप ऐसा होने देंगे?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 20, 2019
गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बीते दिनों आरक्षण को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद राजनीति तेज हो गई है। दरअसल, एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा था कि आरक्षण पर विमर्श की जरूरत है, जो इसके पक्ष में हैं वो अपनी राय रखें और जो विरोध करते हैं वो भी अपनी बात कहें।
तमिलनाडु के मेडिकल कॉलेज में 69 फीसदी आरक्षण लागू होगा : पलानीस्वामी