प्रियंका और निक शादी के बाद मना रहे हैं अपनी पहली दीवाली

  • Follow Newsd Hindi On  

लॉस एंजेलिस, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस शादी के बाद साथ में अपनी पहली दीवाली मना रहे हैं। प्रिंयका ने निक के साथ वाली अपनी एक तस्वीर के साथ अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर दीवाली की बधाई दी।

ये दोनों फिलहाल मैक्सिको पर छुट्टियां बिता रहे हैं और इस दौरान अपने करीबियों के साथ दीवाली के जश्न का आनंद भी उठा रहे हैं।


तस्वीर में प्रियंका एक येलो फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने गोल्डन ब्लाउज के साथ पहन रखा है। बालों में जुड़ा बनाए और बड़े गोल्डन ईयररिंग्स के साथ प्रियंका काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं जबकि निक तस्वीर में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।

इस प्यारी सी तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, “आप सभी को मेरी तरफ से दीवाली की शुभकामनाएं।”

इसी महीने, प्रियंका ने निक के साथ अपना पहला करवा चौथ भी मनाया था।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)