प्रसिद्ध हास्य कवि प्रदीप चौबे का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
प्रसिद्ध हास्य कवि प्रदीप चौबे का निधन

ग्वालियर। प्रसिद्ध हास्य कवि प्रदीप चौबे का ग्वालियर में गुरुवार की रात को हृदयाघात से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।

उनके करीबियों से मिली जानकारी के अनुसार, चौबे पिछले कुछ अरसे से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को ही उन्हें निजी अस्पताल से छुट्टी मिली थी। घर पर देर रात घबराहट होने के बाद उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। देत रात दो बजे के आसपास उनका निधन हो गया।


हास्य कवि प्रदीप अपनी रचनाओं के जरिए लोगों को गुदगुदाते तो थे ही, साथ ही वे व्यवस्था पर भी गंभीर चोट करते थे। अपनी रचनाएं पढ़ने का उनका अंदाज निराला था।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)