पूर्व न्यायाधीश जैन बीसीसीआई के लोकपाल नियुक्त किया

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)| सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को पूर्व न्यायाधीश डी.के. जैन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का लोकपाल नियुक्त किया है। जैन को बीसीसीआई में उठ रहे प्रशासनिक मुद्दों के कारण उन्हें संभालने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

शीर्ष अदालत की न्यायाधीश एस.ए. बोब्डे और न्यायाधीश अभय मनोहर सापरे की बैंच ने छह वकीलों के सहमत हो जाने के बाद जैन को लोकपाल नियुक्त किया है। इन छह वकीलों के नाम का सुझाव पी.एस. नरसिम्हा ने दिए थे।


सर्वोच्च न्यायालय नरसिम्हा से सलाह करने के बाद प्रशासकों की समिति (सीओए) के तीसरे सदस्य के नाम का ऐलान भी कर सकती है। तीसरे सदस्य का नाम गुरुवार को तय किया जा सकता है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)