बिहार: महागठबंधन में 25 फरवरी तक बन जाएगी सीटों पर सहमति

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: महागठबंधन में 25 फरवरी तक बन जाएगी सीटों पर सहमति

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक के बाद बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अहम फैसला लिया गया। बैठक में तय किया गया है कि महागठबंधन में घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर 25 फरवरी तक अंतिम फैसला हो जाएगा।

तेजस्वी और राहुल की बैठक की जानकारी देते हुए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बिहार में सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है। हमें उम्मीद है कि 25 फरवरी तक घोषणा हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक बातचीत सकारात्मक रही है.


तेजस्वी यादव बुधवार शाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात करने वाले थे, लेकिन अब यह बैठक शुक्रवार को पटना में होगी। इसके अलावा महागठबंधन के कई नेताओं की एक बैठक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ भी होनी है, जो इस समय रिम्स में अपना इलाजरत हैं।

बिहार में महागठबंधन में कांग्रेस, राजद, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी यानि रालोसपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा-सेकुलर और विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, बिहार में राजद को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगीं। इसके बाद दूसरे नंबर पर कांग्रेस को सीटे मिलेंगी। शेष सीटों को हम, रालोसपा और वीआईपी में बांटा गया है। खबरों के मुताबिक राजद 22 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है, वहीं कांग्रेस को 10 सीटों की ख्वाहिश है। वहीं मांझी पहले ही कांग्रेस के बराबर सीटे नहीं मिलने पर अकेले चुनाव लड़ने का दावा कर चुके हैं।



बिहार में कांग्रेस से बड़ा है हम का जनाधार : मांझी

बिहार : बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के तबादले

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)