राजद ने झारखंड की 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारे

  • Follow Newsd Hindi On  

 रांची, 28 मार्च (आईएएनएस)| झारखंड में विपक्षी गठबंधन में दरार साफ दिखने लगी है।

 राज्य में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। इसमें से एक सीट गठबंधन के उसके साथी दल को पहले ही आवंटित की जा चुकी थी। राजद ने चतरा से सुभाष यादव और पलामू लोकसभा सीट से घूरन राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। सीट समझौते के तहत राजद को केवल पलामू सीट आवंटित की गई थी और कांग्रेस को चतरा सीट दी गई थी।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने आईएएनएस से कहा कि कांग्रेस के साथ कोई ‘दोस्ताना लड़ाई’ नहीं होगी।

कांग्रेस ने अभी राज्य में अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) विपक्षी गठबंधन के अन्य सदस्य हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)