‘राजद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को असम ले जाया जा रहा’

  • Follow Newsd Hindi On  
शरजील की गिरफ्तारी के लिए बिहार में छापेमारी, मां ने कहा, 'परेशान किया जा रहा'

नई दिल्ली | राजद्रोह के आरोपी शरजील इमाम की कानूनी टीम ने कहा कि शरजील को असम ले जाया जा रहा है। कानूनी टीम ने दावा किया इस संबंध में उन्हें अंधेरे में रखा गया है और कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है।

उन्होंने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की मंशा पर भी सवाल उठाए। शरजील इमाम असम और पूर्वोत्तर राज्यों के बारे में अपनी ‘चिकन नेक’ टिप्पणी के लिए न्यायिक हिरासत में है। उसे पिछले महीने बिहार में उसके गृहनगर जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था।


शरजील के वकीलों ने फोन पर आईएएनएस को बताया कि उनकी कानूनी टीम गुवाहाटी पहुंच गई है, मगर अभी शरजील का पहुंचना बाकी है।

वकील ने कहा, “हमें तब भी सूचित नहीं किया गया था जब उन्होंने उनकी ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। हम इस बारे में आपत्ति उठाएंगे। मुझे नहीं पता कि अपराध शाखा अब क्या करने वाली है।”

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)