राजस्थान विधानसभा में मीडिया पर लगा प्रतिबंध

  • Follow Newsd Hindi On  

 जयपुर, 27 जून (आईएएनएस)| राजस्थान विधानसभा में गुरुवार से शुरू हुए बजट सत्र के दौरान मीडिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

  नए मानदंडों के अनुसार, मीडियाकर्मी को किसी भी राज्यमंत्री या विपक्षी दल के नेताओं से मिलने की अनुमति नहीं है। अध्यक्ष सी.पी. जोशी के निर्देश पर मीडिया को विधानसभा के लॉबी तक ही सीमित कर दिया गया है।


इस निर्णय की आलोचना करते हुए भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा, “देश में आपातकाल के दौरान मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया था। ऐसे में अगर राजस्थान में मीडिया पर पाबंदियां लगाई गई हैं तो यह अच्छा संकेत नहीं है।”

इस निर्णय ने मीडियाकर्मियों को परेशान कर दिया है। उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने उठाया है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही इस मुद्दे को अध्यक्ष के सामने उठाने का आश्वासन दिया है।

इससे पहले, मीडिया को मंत्रियों, विपक्षी नेताओं, विपक्षी विधायकों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, डीआईपीआर अधिकारियों के अलावा अन्य लोगों के चैंबर में जाने की अनुमति थी।


सचिवालय में जाने के लिए मिलने वाले पास की संख्या भी कम कर दी गई है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)