छत्तीसगढ़ BJP की आधिकारिक वेबसाइट हैक, लिखा- भारत अपने दायरे में रहे

  • Follow Newsd Hindi On  
छत्तीसगढ़ BJP की आधिकारिक वेबसाइट हैक, लिखा- भारत अपने दायरे में रहे

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस बीच पाकिस्तानी हैकरों ने छत्तीसगढ़ भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया और उस पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया है।

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट www.bjpcg.com को हैक कर साइट पर पाकिस्तान की सेना को परेड करते दिखाया गया है। हैक करने की आधिकारिक जिम्मेदारी फैजल ने ली है। साइट हैक करने वाले पाकिस्तान हैकर ग्रुप में फैजल 1337 ग्रुप है।


हैकर ने पाकिस्तान झंडे के साथ पाक सेना के तीनों अंगों के परेड की वीडियो अपलोड की है। साथ ही लिखा है कि आप कश्मीर के बारे में सोचो भी मत, अगर आपने कोशिश भी की तो, हम युद्ध के मैदान में हर तरह से आपको सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। हम पाकिस्तानी साइबर अटैक टीम हैं। हम लोग जंग के मैदान में जवाब देने के लिए तैयार हैं। पड़ोसी देश होने के नाते हमारा सुझाव है कि जबरदस्ती मत छेड़ो। हैकर ने अश्लील भाषा का भी इस्तेमाल किया है।

भाजपा नेताओं ने साइट हैक करने की शिकायत राज्य की राजधानी रायपुर के मोदहापारा थाने में की है। भाजपा के मीडिया प्रभारी नलिनेश ठोकने ने बताया कि साइट हैक करने वाले फैजल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और FIR दर्ज करने की मांग की गई है।



UP: सड़क पर बनाया 600 फीट पाकिस्तान का झंडा, गाड़ियों और पैरों से रौंदा

नियंत्रण रेखा पर भारत, पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)