दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: राजिंदर नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Rajinder Nagar Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: राजिंदर नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Rajinder Nagar Assembly seat

Rajinder Nagar Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। राजिंदर नगर विधानसभा सीट (Rajinder Nagar Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट नई दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विजेंद्र गर्ग विजय ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी आरपी सिंह को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में राजिंदर नगर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक विजेन्दर गर्ग विजय का टिकट काटकर राघव चड्ढा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने आरपी सिंह को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने रॉकी तुसीद पर दांव आजमाया है।


राजिंदर नगर विधानसभा सीट (Rajinder Nagar Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का राजिंदर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Rajinder Nagar seat) पश्चिमी दिल्‍ली की बड़ी रिहाइश कॉलोनी वाला इलाका है। इस विधानसभा सीट का गठन 1972 में किया गया था। इस सीट पर 1983 से 2003 तक लगातार 4 बार भाजपा का कब्‍जा रहा। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के विजेंद्र गर्ग यहां से विधायक हैं।

देश के पहले राष्‍ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के नाम पर इस इलाके का नाम रखा गया है। राजिंदर नगर कोचिंग सेंटर्स के लिए भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में सिविल सर्विसेज के अलावा लॉ समेत विभिन्‍न क्षेत्रों की पढ़ाई के लिए कई कोचिंग सेंटर्स हैं। इस इलाके में ही बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्‍म हुआ है। मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार लंबे समय तक इस इलाके में रहे। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा, अभिनेत्री दिव्‍या दत्‍ता, क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर भी इसी इलाके से आते हैं।

राजिंदर नगर विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 188992 है, जिनमें पुरुष मतदाता 104030 और महिला मतदाता 84942 हैं। पिछले चुनाव में 66.86 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


राजिंदर नगर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

विजेंद्र गर्ग, आप – 61354
आरपी सिंह, बीजेपी – 41303

हार का अंतर – 20051

राजिंदर नगर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – राघव चड्ढा
BJP – आरपी सिंह
Congress – रॉकी तुसीद

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)