कोरोना की चपेट में आये रणबीर कपूर

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के कोरोना संक्रमित होने से कपूर परिवार की चिंताएं एक बार फिर से बढ़ गई हैं। इससे पहले उनकी मां नीतू कपूर (Nitu Kapoor) कोरोना महामारी का शिकार हो गई थीं।

हालांकि अब वे इससे पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर घर आ चुकी हैं। वहीं मां के बाद अब रणबीर कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। और जानकारी के मुताबिक वे घर पर ही क्वारंटीन में हैं। रणबीर के बीमार होने की जानकारी खुद उनके चाचा रणधीर कपूर ने मीडिया को दी है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)