Republic Day 2021 LIVE Updates: राफेल, T-90 भीष्म, INS विक्रांत के साथ राजपथ पर भारतीय सेना ने दिखाई अपनी ताकत

  • Follow Newsd Hindi On  

Republic Day 2021 LIVE Updates:

भारत में आज (26 जनवरी 2021) 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक मौके पर हर साल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजपथ पर परेड (Parade) के भव्य समारोह का आयोजन होता है।  जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं।  हालांकि, इस बार कोरोना महामारी के कारण परेड देखने के नियमों और लोगों के शामिल होने की संख्या में बदलाव किए गए हैं।  गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके राजपथ पर आयोजित परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती हैं।  परेड का शानदार नजारा आकर्षण का केंद्र होता है।

कोरोना महामारी के चलते इस साल गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) समारोह में सिर्फ 25 हज़ार लोगों को ही शामिल होने की इजाजत है। जबकि बीते वर्षों में एक लाख से अधिक लोग राजपथ पर गणतंत्र दिवस का जश्न देखने पहुंचते रहे हैं। राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में सिर्फ उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेगी, जिनके पास टिकट या इनविटेशन कार्ड होगा ऐसे में अगर आप भी 26 जनवरी को राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस (Republic Day Parade 2021) की आकर्षक परेड देख सकते हैं।


राजपथ पर परेड की तैयारियां शुरू हो गईं हैं, परेड देखने के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। कोरोना काल के चलते कार्यक्रम में लोगों की बैठने के भी विशेष व्यवस्था की गई है। परेड देखने पहुंचे लोगों के बीच मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को 175 पुलिस कर्मियों को उनकी वीरता तथा मेधावी सेवा के लिये पुलिस पदक से सम्मानित करने का ऐलान किया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 72वें गणतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न श्रेणियों में पदकों की भी घोषणा की है। जम्मू कश्मीर प्रशासन के प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलिस पदक पाने वालों में 71 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट और मेधावी सेवा तथा वीरता के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इनमें से 52 को वीरता, दो को विशिष्ट सेवा और 17 को मेधावी सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पद से सम्मानित किया जाएगा।

 


12:30 AM IST | 26 JAN 2021

परेड के दौरान थल सेना अपने मुख्य जंगी टैंक टी-90 भीष्म, इनफैन्ट्री कॉम्बैट वाहन बीएमपी-दो सरथ, ब्रह्मोस मिसाइल की मोबाइल प्रक्षेपण प्रणाली, रॉकेट सिस्टम पिनाका, इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली समविजय समेत अन्य का दमखम प्रदर्शित की। परेड पर इस साल नौसेना अपने पोत आईएनएस विक्रांत और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान नौसैन्य अभियान की झांकी पेश की।

भारतीय वायु सेना हल्के लड़ाकू विमान तेजस और देश में विकसित टैंक रोधी निर्देश मिसाइल ध्रुवास्त्र पर प्रस्तुति पेश की। साथ ही राफेल समेत वायु सेना के 38 विमान और भारतीय थल सेना के चार विमान मंगलवार को उड़ान भरे और राजपथ पर अपने जौर दिखाए। परेड के समय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की इस बार दो झांकी हुई।

11:45 AM IST | 26 JAN 2021

राजपथ पर अब राफेल विमान फ्लाईपास्ट कर रहे हैं, राफेल विमान एकलव्य फॉर्मेशन में उड़ान भर रहे हैं। राफेल की गर्जना सुनकर पूरा देश जहां गर्व महसूस कर रहा है तो वहीं दुश्मन के दिल कांप गए होंगे। इलसके बाद तीन सुखोई विमानों ने भी उड़ान भरी।

 

11:15 AM IST | 26 JAN 2021
राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी भी दिखी, इसमें अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के मॉडल को दिखाया गया। इसके साथ ही झांकी में सबसे आगे रामायण की रचना करते महर्षि वाल्मीतकि को भी दिखाया गया। इस झांकी को अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों और सुंदरता के तौर पर पेश किया गया।

10:40 AM IST | 26 JAN 2021
वायुसेना के मार्चिंग दस्ते के बाद वायुसेना की झांकी राजपथ पर सलामी मंच के सामने से गुजर रही है। झांकी में लड़ाकू विमान SU30 MK1 को दिखाया गया है। झांकी में रोहिणी रडार का भी मॉडल शामिल किया गया है। इस झांकी की थीम शान से आसमान को छुते हुए रखी गयी है। वायुसेना की झांकी में महिला फाइटर पायलट भी मौजूद हैं।

10:25  AM IST | 26 JAN 2021:

बांग्लादेश का दस्ता परेड में हुआ शामिल

राजपथ पर पहली बार बांग्लादेश की सशस्त्र सेनाओं के 122 सैनिकों का मार्चिंग दस्ता दिखाई दिया। इस दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अबु मोहम्मद शाहनूर शावोन और उनके डिप्टी लेफ्टिनेंट फरहान इशराक और फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिबत रहमान ने किया। इसमें बांग्लादेश के तीनों सेनाओं के जवान शामिल हैं।

10:20  AM IST | 26 JAN 2021:

रामनाथ कोविंद ने फहराया तिरंगा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पहुंचकर तिरंगा फहराया। राष्ट्रपति कोविंद को 21 तोपों की सलामी दी गई। राजपथ  पर राष्ट्रपति का स्वागत खुद प्रधानमंत्रीर नरेंद्र मोदी ने किया।

 

10:10 AM IST | 26 JAN 2021:  इस बार परेड का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा कर रहे हैं। वे ही परेड कमांडर हैं।

10:00 AM IST | 26 JAN 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने विशेष घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ राजपथ पर मौजूद सलामी मंच पर पहुंच गए हैं। राजपथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने राष्ट्रपति कोविंद की अगवानी की। राजपथ पर राष्ट्रपति के ध्वज रोहण और सलामी के बाद परेड शुरू होगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

9:55 AM IST | 26 JAN 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से राजपथ के लिए रवाना हो गए हैं, थोड़ी ही देर में राष्ट्रपति सलामी मंच पर पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के आगे आगे उनके विशेष घुड़सवार अंगरक्षक चल रहे हैं। राष्ट्रपति की अगवानी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पर पहुंच गए हैं।

9:42 AM IST | 26 JAN 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ जाने से पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

9:20 AM IST | 26 JAN 2021: राजपथ पर परेड की कमेंटरी शुरू हो गई है। कमेंट्री की शुरुआत में एलएसी पर चीन से लोहा ले रहे सैनिकों के पराक्रम और गलवान घाटी में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। सेनाओं के आधुनिकिकरण, कोविड के खिलाफ भारत की जंग औक किसानों के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं और देश की प्रगति और विकास के बारे में पूरी जानकारी जा रही है।

9:05 AM IST | 26 JAN 2021

अखिलेश यादव ने  गणतंत्र दिवस की बधाई

 

8:26 AM IST | 26 JAN 2021

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस की बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ”भारत का प्रत्येक नागरिक देश का भाग्य विधाता है चाहे वो सत्याग्रही किसान-मज़दूर हो या लघु-मध्यम व्यापारी, नौकरी तलाश करता युवा हो या महँगाई से परेशान गृहणी। गणतंत्र आपसे है, गणतंत्र आपका है। शुभकामनाएँ!”

7:45 AM IST | 26 JAN 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ”सभी प्रदेशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई। उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागृत करता है. आइए, ‘हम भारत के लोग’ आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ को साकार करने हेतु संकल्पित हों। जय हिंद। ”

7:30 AM IST | 26 JAN 2021

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।जय हिंद।’

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)