ऋषि कपूर के निधन पर पीएम मोदी समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने जताया दुख

  • Follow Newsd Hindi On  
ऋषि कपूर के निधन पर पीएम मोदी समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने जताया दुख

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने गुरुवार 30 अप्रैल को अपने ट्विटर हैंडल से दी है। उनके अचानक निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय रविशंकर प्रसाद समेत कई बड़े नेताओं ने दुख जताया है। साथ ही परिवार, दोस्त और प्रसंशकों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

ऋषि कपूर के अचानक निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की, ‘ऋषि कपूर जी, बहुमुख, लाडले और जिंदादिल इंसान थे। वो एक प्रतिभा के पावरहाउस थे। मैं सोशल मीडिया के साथ-साथ हमेशा उनके साथ किए गए विचार-विमर्श को याद करता रहूंगा। वह भारत और फिल्मों की उन्नति के लिए बहुत उत्साहित थे। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और प्रसंशक के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।’


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘अभिनेता ऋषि कपूर के अचानक निधन होने से मैं स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में कई भारतीयों की पीढ़ियों का मनोरंजन किया था। उनके निधन होने से बहुत ही बड़ा नुकसान हुआ है। शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और भगवान उनकी आत्म को शांति दे।’


ऋषि कूपर निधन पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उनका अचानक निधन होने बहुत ही आश्चर्यजनक है। वह एक महान अभिनेता ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। शोकग्रस्त परिवार, दोस्स और फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और भगवान उनकी आत्म को शांति दे।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी ऋषि कपूर के निधन पर संवेदना व्यक्त की हैं। उन्हें ट्वीट कर लिखा, ‘ऋषि के अचानक इस दुनिया को छोड़कर जाने से बहुत दुखी हूं। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में एक गहरी छाप छोड़ी है। मैं अपने स्कूली दिनों में उनकी कई फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। रचनात्मकता की दुनिया को बहुत बड़ा क्षत्रि हुई है। मेरी संवेदनाएं!’

ऋषि कूपर के निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शोक जताते हुए लिखा, ‘मैं ऋषि कपूर के अचनाक निधन से बहुत दुखी हूं। मुबई के कम्पियन स्कूल के मेरे सीनियर साथी जिनके साथ मैने ड्रामेटिक्स की 12वीं क्लास में प्रतिस्पर्धा की थी। वो एक अच्छी दुनिया में जा चुके हैं। बॉबी फिल्म के रामांटिक हीरो से और उनकी पिछली फिल्मों के परिपक्व चरित्र अभिनेता तक वह उल्लेखनीय रूप से विकसिप हुए।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। रणधीर कपूर ने बताया कि जिसके चलते उन्हें बुधवार को मुबंई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनके बेटे और रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर उनके साथ ही रहते थे। गुरुवार 30 अप्रैल को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और 67 साल की उम्र में वह दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। इसकी जानकारी खुद बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन ने सुबह ट्वीट कर दी है।

इसी साल के शुरुआत में ऋषि कपूर दिल्ली में फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ की शूटिंग में व्यस्त थे और इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि वो कैंसर से पीड़ित थे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)