Sacred Games 2: सीजन 2 का प्रोमो हुआ जारी, दर्शकों के बीच सवाल कि खेल का असली ‘बाप’ कौन?

  • Follow Newsd Hindi On  
Sacred Games 2: सीजन 2 का प्रोमो हुआ जारी, दर्शकों के बीच सवाल कि खेल का असली 'बाप' कौन?

नेटफ्लिक्स (Netflix) की मशहूर भारतीय क्राइम वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स (Sacred Games) के दूसरे सीजन का पहला प्रोमो सोमवार को जारी कर दिया गया है। Sacred Games 2 में कल्कि कोचलिन और रणवीर शौरी भी नजर आएंगे। साथ ही पंकज त्रिपाठी भी दमदार रोल में होंगे।

Sacred Games 2 का यह पहला प्रोमो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। Sacred Games का पहला सीजन भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब हुआ था। अब इसका दूसरा सीजन भी फैंस के मन में कई सवाल पैदा कर रहा है। जिसमें सबसे बड़ा सवाल है कि ‘इस खेल का असली बाप कौन है।’ इसके पहले सीजन में भी दर्शकों के दिमाग में सवाल थे कि, आखिर मुंबई पर खतरा क्यों हैं और पूरे खेल के पीछे कौन मास्टर माइंड है।’


प्रोमो आते ही, इस बात पर चर्चा शुरू हो गई कि पकंज त्रिपाठी, रणवीर शौरी और कल्कि कोचलिन में से खेल का मास्टरमाइंडकौन है। कई लोग मान रहे हैं कि, पंकज त्रिपाठी गेम के किंग हैं। प्रोमो में जिस अंदाज में आखिर में पंकज त्रिपाठी नजर आते हैं, उससे काफी हद तक उनके किरदार की गंभीरता का अंदाजा होता है। सीजन की स्टार कास्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान भी शामिल हैं। बता दें कि, विक्रम चंद्रा के उपन्यास “सैक्रेड गेम्स” पर आधारित इस वेब सीरीज का पहला सीजन 2018 में आया था। Sacred Games के पहले सीजन की कहानी गणेश गायतोंडे यानी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इर्द-गिर्द थी और इसे अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर डायरेक्ट किया था।

नेटफ्लिक्स की क्राइम सस्पेंस बेस्ड यह वेब सीरीज भारत ही नहीं विदेशों में भी सुर्खियां बटोर रही है। इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज किया जाएगा, लेकिन अभी तक इसकी डेट्स तय नहीं की गयी हैं।

 


View this post on Instagram

 

Season 2 is coming. Put your chattris in the air. #SacredGamesS2

A post shared by Netflix India (@netflix_in) on

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)