Scotland: दुनियां का पहला देश जहां मिलेंगे मुफ्त में पीरियड प्रॉडक्ट्स

  • Follow Newsd Hindi On  
Scotland: दुनियां का पहला देश जहां मिलेंगे मुफ्त में पीरियड प्रॉडक्ट्स

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को पेट में दर्द, मूड स्विंग्स जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समास्याओं को ध्यान में रखते हुए स्कॉटलैंड ने बड़ा कदम उठाया है।

स्कॉटलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बन चुका है जहां पीरियड्स से संबंधिक सभी प्रोडक्ट्स मुफ्त में मिलेंगे। पीरियड्स प्रोडक्ट्स को लेकर स्कॉटिश पार्लियामेंट ने एक बिल पास किया है। इस देश में पीरियड प्रॉडक्ट (फ्री प्रोविजन) (स्कॉटलैंड) एक्ट पारित कर दिया गया है।


स्थानीय प्रशासन को इस कानून के अनुसार पीरियड प्रॉडक्ट्स को मुफ्त में उपलब्ध कराना होगा। इसे नॉर्थ आयरशायर जैसी काउंसिल के पहले से किए जा रहे काम पर आधारित करना होगा। यहां पहले से फ्री टैंपॉन और सैनिटरी पैड सार्वजनिक इमारतों में 2018 से ही दिए जा रहे है।

यह विधेयक स्कॉटिश संसद सदस्य मोनिका लेनन द्वारा पेश किया गया था। मोनिका लेनन 2016 के बाद से पीरियड्स पॉवर्टी को समाप्त करने के लिए अभियान चला रही हैं।

वोट के बाद, लेनन ने कहा कि ‘यह उन महिलाओं और लड़कियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा जिन्हें पीरियड होते हैं। सामुदायिक स्तर पर पहले ही काफी विकास हुआ है और स्थानिय प्रशासन के जरिए हर किसी को पीरियड में सम्मान मिल सकेगा।’ लेनन ने कहा कि, ‘अब सार्वजनिक जीवन में जैसे पीरियड्स पर चर्चा होती है, यह एक बड़ा बदलाव है। कुछ साल पहले तक होलीरुड चेंबर में खुले तौर पर पीरियड पर बात नहीं होती थी और अब यह मुख्यधारा में है।’


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)