दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: सीमापुरी विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, केजरीवाल की लोकप्रियता से AAP को बढ़त

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: सीमापुरी विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Seemapuri Assembly seat

Seemapuri Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। सीमापुरी विधानसभा सीट (Seemapuri Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट  उत्‍तर पश्चिम दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राजेंद्र पाल गौतम ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी कर्मवीर को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में सीमापुरी सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक राजेंद्र पाल गौतम को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP के सहयोगी दल एलजेपी ने संतलाल को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने वीर सिंह धींगन पर दांव आजमाया है।


मौजूदा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यह सीट अपनी सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में डाल दिया है। क्षेत्र में राजेंद्र पाल गौतम की लोकप्रियता और उनके कामकाज के आधार पर ‘आप’ ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए यहां से टिकट दिया है। इलाके में कांग्रेसी प्रत्याशी वीर सिंह धींगान का अच्छा-खासा दबदबा है। वीर सिंह धींगन साल 1998, 2003 और 2008 में कांग्रेस पार्टी से लगातार चुनाव जीत चुके हैं। वहीं आप के राजेन्द्र पाल गौतम को अरविंद केजरीवाल की लोक्रप्रियता बल पर फिर से विधानसभा चुनाव में जीत मिल सकती है।

सीमापुरी विधानसभा सीट (Seemapuri Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का सीमापुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Seemapuri seat) शाहदरा जिले का हिस्सा है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यह इलाका नई सीमापुरी और पुरानी सीमापुरी के नाम से बंटा हुआ है। इस विधानसभा क्षेत्र का ज्‍यादातर हिस्‍सा ग्रामीण परिवेश में जीवन बिताता है, हालांकि इसे बड़े पैमाने पर विकसित किया जा रहा है। यहां पर कपड़े, घरेलू सामना, एक्‍सेसरीज की कई छोटी बड़ी थोक और फुटकर दुकाने हैं।

1993 में सीमापुरी विधानसभा सीट पर हुए पहले चुनाव में भाजपा के बलबीर सिंह ने जीत हासिल की। उन्‍होंने कांग्रेस के गिरी लाल को हराया और विधायक बने। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के राजेंद्र पाल गौतम विधायक हैं। राजेंद्र इस सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। वह दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री भी हैं।


सीमापुरी विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 172790 है, जिनमें पुरुष मतदाता 92327 और महिला मतदाता 80445 हैं। पिछले चुनाव में 73.29 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

सीमापुरी विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

राजेंद्र पाल गौतम, आप – 79777
कर्मवीर, बीजेपी – 30956

हार का अंतर – 48821

सीमापुरी विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – राजेंद्र पाल गौतम
LJP/BJP –  संतलाल
Congress – वीर सिंह धींगन

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)