शरमन जोशी के पिता निर्देशक अरविंद जोशी का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध थिएटर अभिनेता और निर्देशक अरविंद जोशी का शुक्रवार सुबह शहर के नानावती अस्पताल में निधन हो गया।

अरविंद जोशी बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी के पिता हैं। हालांकि, वे ज्यादातर थिएटर आर्टिस्ट के रुप में जाने जाते हैं। वे शोले और इत्तेफाक सहित कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं।


अभिनेता परेश रावल ने अरविंद जोशी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट में लिखा, भारतीय रंगमंच को बहुत बड़ा नुकसान। बेहद दु:ख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कह रहे हैं। एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन, ये वो शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं। शरमन जोशी और उनके परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना। ओम शांति।

अरविंद जोशी अपनी पत्नी, बेटे शरमन जोशी, बेटी मांसी जोशी के साथ रहते थे।

–आईएएनएस


एवाईवी/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)