Siwan Vidhan Sabha Seat: 15 साल से यहां कायम है बीजेपी का राज, क्या इस बार रख पाएगी जीत को बरकरार?

  • Follow Newsd Hindi On  
Siwan Vidhan Sabha Seat result and history

Siwan Vidhan Sabha Seat: चुनाव नजदी आते ही सिवान विधानसभा सीट पर सियासी सरगर्मियां बढ़ने लगी है।  इस बार यहां कड़ी टक्कर का देखने को मिल सकती है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और राजद के बीच ही है। एनडीए की तरफ से बीजेपी ने ओमप्रकाश यादव को मैदान में उतारा है तो वहीं महागठबंधन ने राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी को टिकट दिया है।

सिवान विधानसभा सीट का इतिहास

इस सीट पर कुल चुनावों की बात करें तो 5 बार कांग्रेस, 4 बार BJP, 3 बार जनसंघ, 2-2 बार RJD, जनता दल, जनता पार्टी यहां से जीत चुकी है। यहां से फिलहाल BJP के व्यास देव प्रसाद मौजूदा विधायक हैं। व्यास देव इससे पहले वो 2010 और अक्टूबर 2005 में भी विधायक बन चुके हैं।


इस दौरान उन्होंने RJD के अवध बिहारी चौधरी को हराया था। आपको बता दें कि अवध बिहारी इस सीट पर 1985 से लेकर फरवरी 2005 तक लगातार पांच बार विधायक रहे थे, लेकिन वो पहली बार जनता पार्टी, दो बार जनता दल और दो बार RJD के टिकट पर उम्मीदवार बने थे।

सिवान विधानसभा का चुनावी समीकरण

इस सीट पर सबसे प्रभावशाली स्थिति मुस्लिम और यादव वोटर्स की है। वहीं ब्राह्मण और राजपूत मतदाता भी यहां अच्छी तादाद में मौजूद हैं।

कुल वोटरः 3.04 लाख


पुरुष वोटरः 1.60 लाख (52.6%)

महिला वोटरः 1.43 लाख(47.2%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 3 (0.0009%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहे व्यासदेव प्रसाद ने जदयू के बबलू प्रसाद को हराया था। व्यासदेव प्रसाद ने बबलू प्रसाद को 3,534 वोटों के अंतर से मात दी थी। जहां बीजेपी उम्मीदवार को 55,156 वोट मिले थे, वहीं जदयू के प्रत्याशी के पक्ष में 51,622 वोट आए थे।

Siwan Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – ओमप्रकाश यादव

आरजेडी – अवध बिहारी चौधरी

रालोसपा – अब्दुल रिजवान अंसारी

Siwan Vidhan Sabha winner :  सिवान के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Vyas Deo Prasad BJP 55156 Bablu Prasad JD(U) 51622
2010 Vyasdeo Prasad BJP 51637 Awadhvihari Chaudhry RJD 39096
OCT 2005 Byasdeo Prasad BJP 42756 Awadh Bihari Chaudhary RJD 39587
FEB 2005 Awadh Bihari Chaudhary RJD 39666 Vyasdeo Prasad BJP 26754
2000 Awadh Bihari Chaudhary RJD 107933 Wasi Ahmad BJP 18696
1995 Awadh Bihari Chaudhary JD 46495 Vyasdeo Prasad BJP 36533
1990 Avadh Bihari Chaudhary JD 47518 Serajul Haq INC 29663
1985 Awadh Bihari Choudhary JNP 46021 Janardan Tiwary BJP 22989
1980 Janardan Tiwary BJP 28867 Awadh Bihar Choudhary INC(U) 13728
1977 Ghulam Sarwar JNP 21981 Serojul Hague INC 13869
1972 Janardan Tiwary BJS 24694 Rajaram Chaudhury INC 20547
1969 Janardan Tiwary BJS 25711 Raja Ram Chaudhry INC 18376
1967 R. Chowdhry INC 17312 J.Tiwari BJS 16750
1962 Janardan Tiwari JS 24206 Shankar Nath Vidyarthi INC 14523
1959 S. Devi INC 10639 J. Tiwary JS 10306
1957 Gadadhar Pd. Shrivastava INC 10932 Janardan Tewary BJS 5463
1951 Ram Baswan Ram INC 10686 Gyanaditya Singh IND 4673
1951 Shankar Nath INC 17419 Narbadeshwar Pd. KMPP 2800

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)