सोनिया गांंधी के करीबी टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल, कांग्रेस पर लगाया वंशवाद का आरोप

  • Follow Newsd Hindi On  
सोनिया गांंधी के करीबी टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल, कांग्रेस पर लगाया वंशवाद का आरोप

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी माने जाने वाले पार्टी प्रवक्ता टॉम वडक्कन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वडक्कन ने कहा कि पुलवामा में आत्मघाती आतंकी हमले के बाद ‘भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कांग्रेस ने जिस तरह से सशस्त्र बलों पर सवाल उठाए’, उससे वह बहुत आहत थे।

उन्होंने कहा, “मैंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय कांग्रेस को दिए। लेकिन, वंशवाद की राजनीति पार्टी में अब चरम पर है..वहां आत्म सम्मानित लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है।”



मोदी सरकार धोखा और धमकी देकर करती है काम: सोनिया गांधी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)