सोनम दिल्ली के एकांतवास में कर रह रहीं पापा और बहन को याद

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)| कुछ दिनों पहले लंदन से लौटीं अभिनेत्री सोनम कपूर ने खुद को दिल्ली के घर में अलग-थलग रखा हुआ है और वह मुंबई में रह रहे अपने परिवार को बहुत याद कर रही हैं, खासकर अपने पिता अनिल कपूर और बहन रिया कपूर को। सोमवार को सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक फोटो साझा की, जिसमें वह अपने पापा अनिल कपूर और बहन रिया के साथ नजर आ रही थीं।

इस फोटो के साथ उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए ‘मिस यू’ भी लिखा।


कोविद-19 महामारी को देखते हुए लंदन से लौटने के बाद सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने खुद को सबसे अलग-थलग रखा है।

पिछले हफ्ते वायरल हुए एक वीडियो में सोनम सुरक्षित दूरी बनाते हुए अपनी सास प्रिया आहूजा से पहले माले की खिड़की से बात करती हुई नजर आ रही थीं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)