सपा-बसपा ने किया मप्र व उत्तराखंड में भी किया गठबंधन

  • Follow Newsd Hindi On  

 लखनऊ, 25 फरवरी (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का उत्तर प्रदेश में गठबंधन होने के बाद मध्यप्रदेश व उत्तराखंड में भी साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया है।

  दोनों पार्टियों ने राज्यों की सीटों की भी घोषणा कर दी। मध्यप्रदेश में सपा तीन सीटों- बालाघाट, टीकमगढ़ और खजुराहो पर, जबकि बसपा बांकी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, उत्तराखंड में सपा गढ़वाल (पौड़ी) सीट पर तो बाकी की सीट पर बसपा चुनाव लड़ेगी।


गौरतलब है कि सपा-बसपा का उप्र में गठबंधन हो चुका है। दोनों दलों ने अपनी सीटें भी घोषित कर दी हैं। सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही हैं। दोनों पार्टियों ने रायबरेली व अमेठी में अपने प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला लिया है। गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल को भी शामिल किया गया है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)