देश को बुलेट ट्रेन नहीं जवानों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट की जरूरत- अखिलेश यादव

  • Follow Newsd Hindi On  
देश को बुलेट ट्रेन नहीं जवानों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट की जरूरत- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हो रहे हमलों को लेकर पाकिस्तान को सबक सिखाने पर पूरे देश की जनता, सारी पार्टियां, सब लोग एकजुट होकर सरकार के साथ हैं। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। देश की सीमाएं सुरक्षित रहेंगी तभी देश सुरक्षित रहेगा। तभी देश में खुशहाली आएगी। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार 5 साल चली। CRPF जवानों के साथ घटी घटना में इंटेलिजेंस की असफलता का मामला सामने आ रहा है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार इतने दिन चलने के बाद भी इंटेलिजेंस को सक्षम क्यों नहीं बना पाई। अखिलेश ने कहा कि देश में लोकसभा का चुनाव भी होना है, सीमाओं की सुरक्षा भी होनी है। देश की सुरक्षा सबसे जरूरी है। सरकार बताएं कि वह क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरा देश फौज के साथ है। कश्मीर सीमा पर अभी भी घटनाएं हो रही हैं। एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि देश को बुलेट ट्रेन नहीं जवानों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट की जरूरत है।


CRPF जवानों के साथ घटी घटना के बाद भी भाजपा द्वारा लगातार चुनावी रैलियां किए जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि अगर हर पार्टी ने अपना कार्यक्रम रोका है, तो सत्ताधारी पार्टी को भी अपने कार्यक्रम रोककर देश की सीमाओं के बारे में सोचना चाहिए। अखिलेश ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि जवानों के परिजनों को यह जो 25 लाख रुपए मिल रहे हैं वह भी समाजवादी सरकार में शुरू हुई थी। उत्तर प्रदेश सरकार को भी अन्य प्रदेशों की सरकारों से सीखना चाहिए और जवानों के परिजनों की और मदद के लिए आगे आना चाहिए।


उत्तर प्रदेश: जब विधानसभा में फूट-फूटकर रोने लगे सपा विधायक, देखें वीडियो

पुलवामा में UP के 12 जवान शहीद, परिवारों को 25-25 लाख देगी योगी सरकार


भाजपा ने डर के कारण संकट पैदा किया : अखिलेश यादव

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)