Train Timing: शुक्रवार का था टिकट, एक दिन पहले ही रवाना हो गई ट्रेन, भटकते रहे यात्री

  • Follow Newsd Hindi On  
Train Timing: शुक्रवार का था टिकट, एक दिन पहले ही रवाना हो गई ट्रेन, भटकते रहे यात्री

लॉकडाउन के दौरान लगभग सभी ट्रेन रोक दिए गए थे। यात्रियों को इस वक्त कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब बीते कुछ दिनों से रेल सुविधा अपने पटरी पर लौट रही है। लेकिन इस बीच ट्रेनों के वक्त और दिन में कई बदलाव कर दिए गए। इसके चलते कुछ यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।

कुछ दिनों पहले महानगरी और ताप्ती गंगा के यात्रियों की ट्रेन छूटने की खबर सामने आई थी। अब बीते शुक्रवार को महामना एक्सप्रेस के दर्जनों यात्रियों को ट्रेन के समया को लेकर काफी परेशानी झेलनी पड़ी। आरक्षण केंद्र से लेकर पूछताछ काउंटर तक सुबह यात्री भटकते रहे। पहले शुक्रवार सुबह 5:25 बजे महामना एक्सप्रेस छूटती थी, लेकिन अब नए बदालाव के चलते यह गुरुवार को चलाई जा रही है।


एक यात्री यहां अपने परिवार समेत आए थे। उन्हें वडोदरा के लिए जाना था। उन्होंने काउंटर से टिकट लिया था। उस टिकट पर 18 दिसंबर की तारीख दी गई है। इसी तरह मऊ और वाराणसी के करीब 60 की संख्या में यात्री यहां पहुंचे। जब यह सारे यात्री यहां सुबह पहुंचे तो ट्रेन का पता नहीं था। यात्री इधर-उधर भटकते रहे।

यात्री टिकट वापसी के लिए कभी आरक्षण केंद्र तो कभी पूछताछ काउंटर पर गए। जब यात्रियों को इस बात का पता चला कि उनकी ट्रेन छूट गई है तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। सभी यात्रियों का कहना था कि जब ट्रेन के दिन में बदलाव किया गया है तो सभी को जानकारी दी जानी चाहिए। आखिर में निराश यात्री दोपहर बाद घर अपने लौट गए।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)