थाईलैंड के राजा ने बॉडीगार्ड से रचाई शादी, उम्र में 26 साल छोटी हैं रानी सुथिदा तिजाई

  • Follow Newsd Hindi On  
थाईलैंड: विवाह के बंधन में बंधे राजा वजिरालॉन्गकोर्न, सुथिदा तिजाई बनी थाईलैंड की नई रानी

अपने राज्य अभिषेक से तीन दिन पहले थाईलैंड के राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न ने अपनी बॉडीगार्ड सुथिदा तिजाई से शादी कर ली है। बुधवार को राजमहल द्वारा इस बात की जानकारी दी गई। जल्द ही थाईलैंड के राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न का आधिकारिक राज्य अभिषेक होने वाला है। ऐसे में खबर आई है कि 66 वर्ष के वजिरालॉन्गकोर्न ने अपने से 26 वर्ष छोटी बॉडीगार्ड सुथिदा तिजाई से शादी कर ली है। सुथिदा की उम्र 40 वर्ष है। दोनों की शादी लम्बे समय से चल रहे रिलेशनशिप के बाद हुई। बता दें कि वजिरालॉन्गकोर्न पहले भी तीन बार शादी कर चुके हैं। उनके सात बच्चे हैं।

राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न के पिता राजा अतुल्यतेज भूमिबोल का निधन 2016 में हुआ था। पिता के निधन के बाद वजिरालॉन्गकोर्न को संवैधानिक तौर पर राजा घोषित किया गया। लेकिन थाईलैंड में एक वर्ष के शौक के चलते आधिकारिक तौर पर उनका राज्याभिषेक अभी तक नहीं हुआ है।


बुधवार कोे राजमहल की तरफ से अचानक हुए ऐलान के बाद दोनों की शादी का थाईलैंड के टीवी चैनलों पर प्रसारण किया गया। इसमें राजा वजिरालॉन्गकोर्न को रानी सुथिदा के सिर पर पवित्र जल डालते दिखाई दिए। बाद में दोनों ने विवाह रजिस्ट्री में हस्ताक्षर किए। हालाँकि अभी तक दोनों ने ही अपने रिश्तों को लेकर कोई बयान नहीं दिया था। अब दोनों ने शादी कर ली है।

बता दें कि, राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न के साथ विवाह के बंधन में बांधने वाली रानी सुथिदा तिजाई थाई एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम करती थीं। वजिरालॉन्गकोर्न द्वारा 2014 में उन्हें अपनी निजी बॉडीगार्ड यूनिट का डिप्टी कमांडर नियुक्त किया गया था। 2016 में राजा बनने के बाद वजिरालॉन्गकोर्न ने सुथिदा को सेना में जनरल का पद दे दिया था और 2017 में उन्हें राजा का निजी बॉडीगार्ड बनाया गया था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)