तीसरे यूथ विंटर ओलम्पिक में 72 खिलाड़ियों को भेजेगा जापान

  • Follow Newsd Hindi On  

टोक्यो, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)| जापान अगले साल स्विट्जरलैंड के लुसाने में खेले जाने वाले तीसरे यूथ विंटर ओलम्पिक में अपने 72 खिलाड़ियों को भेजेगा। यह खेल नौ से 22 जनवरी तक खेले जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जापान ओलम्पिक समिति (जेओसी) ने इन खेलों के लिए अपनी टीम का ऐलान किया। टीम में कुल मिलाकर 117 सदस्य हैं जिनमें से 72 खिलाड़ी (29 पुरुष और 43 महिलाएं) और 45 कोच हैं।


सात स्पर्धाओं में जापान के खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

यूथ ओलम्पिक खेलों में 14 से 18 साल के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। पहले यूथ विंटर ओलम्पिक खेल 2012 में आस्ट्रिया के इंसब्रक में खेले गए थे जबकि इन खेलों का दूसरा संस्करण 2016 में नोर्वे में खेला गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)