Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। जिससे तेल ग्राहकों को आज थोड़ी राहत जरूर मिली है। कल डीजल के दाम में कटौती की गई थी। अगर पेट्रोल –डीजल की कीमत के बारे में बात करें तो जुलाई के महीने में डीजल के दाम बढ़ रहे थे। उस समय पेट्रोल के दाम स्थिर थे।
इसके बाद अगस्त महीने में डीजल के दाम स्थिर थे। वहीं पेट्रोल के दाम में लगातार उछाल आता रहा। सितंबर महीने में पहले पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई। इसके बाद डीजल सस्ता हो गया। आज पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम स्थिर हैं। वैसे भी पेट्रोल-डीजल में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम काफी बढ़ जाते हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में आज 4 सितंबर को पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल 82.08 रुपये लीटर है और डीजल 73.40 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल 88.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.94 रुपये प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। पेट्रोल 83.57 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 76.90 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल –डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल 85.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.71 रुपये प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 82.08 | 73.40 |
मुंबई | 88.73 | 79.94 |
चेन्नै | 85.04 | 78.71 |
कोलकाता | 83.57 | 76.90 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।