टोक्यो ओलंपिक मशाल रिले का शुभारंभ 100 दिनों में

  • Follow Newsd Hindi On  

टोक्यो, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए मशाल (टॉर्च) रिले की शुरुआत 25 मार्च 2021 से होगी। इस रिले का रूट लगभग वही है जो कोविड-19 से पहले था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रिले की शुरुआत फुकुशिमा में जे-विलेज के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर से होगी जो मार्च-2011 में भूकंप और सुनामी से काफी ज्यादा प्रभावित रहा था।


मशाल मार्च में ग्रीस के ओलंपिया में जलाई जाएगी और यह 121 दिन का सफर तय करते हुए 23 जुलाई को टोक्यो में ओलंपिक स्टेडियम में पहुंचेगी। तकरीबन 10,000 टॉर्चबियरर इसमें हिस्सा लेंगे।

टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति के महानिदेशक युकीहिको नाउमुरो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया जाएगा, ताकि सभी के स्वास्थ की रक्षा की जा सके।

उन्होंने कहा कि नियम क्या होंगे, इसकी जानकारी अगले महीने फरवरी में दी जाएगी।


जापान कोविड की तीसरी लहर से जूझ रहा है। सोमवार को 1677 नए मामले सामने आए हैं, 305 जिसमें से सिर्फ टोक्यो से हैं। यह जापान के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से है।

–आईएएनएस

एकेयू/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)