आज रात 8 बजे प्रधानमंत्री मोदी दोबारा करेंगे कोरोना को लेकर देश को संबोधित

  • Follow Newsd Hindi On  
पीएम नरेंद्र मोदी से कहना चाहते हैं अपनी बात, ऐसे करें कॉन्टैक्ट

देश में कोरोना वायरस से अबतक 500 लोग संक्रमित हो गए  हैं जबकि 10 लोग इससे मर चुके हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोबारा आज रात 8 बजे देश को संबोधित करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी मोदी ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। जाहिर मोदी अपने संबोधन में कोरोना वायरस को रोकने के लिए  महत्वपूर्ण उपाय बताएंगे।

मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।’


बता दें कि इससे पहले मोदी ने गुरुवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया था और देश के सभी लोगों से खुद पर जनता कर्फ्यू लगाने के लिए कहा था। केंद्र सरकार और राज्य सरकार कोरोना को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के साथ 75 जिलों में भी लॉकडाउन किया जा चुका है। साथ ही दिल्ली एनसीआर के यमुना एक्सप्रेसवे पर आवाजाही पर भी रोक लगा दी है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)